सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्राओं द्वारा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | विद्यालय में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय पर्वों, 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं 02 अक्टूबर को प्रशंसनीय आयोजन किया जाता है जिसमें गीत, नाट्य, हास्यव्यंग्य और देशभक्ति के कार्यक्रम कराए जाते हैं| इस आयोजन का श्रेय समस्त विद्यालय परिवार को जाता है जो अपने कठिन परिश्रम के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रेरित कर प्रशिक्षण देकर तैयार करते हैं एवं उनका प्रकटीकरण राष्ट्रीय पर्व पर दृष्टिगोचर होता है|

स्काउट

स्काउट एंड गाइड के क्षेत्र में विद्यालय में सारंधा दल पंजीकृत है | जिसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन किया | वर्ष 2016 में विद्यालय की दो छात्राओं कु० रिया आनंद एवं कु० ज्योति ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त विद्यालय की अनेक छात्राओं ने वर्ष 2015, 2019, एवं 2020 में राज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त किए |